CG Pre Deled Result 2025 Released: जारी हुआ छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CG Pre Deled Result 2025 Released at vyapamcg.cgstate.gov.in: छ्त्तीसगढ़ व्यावासायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है।

CG Pre Deled Result 2025 Released at vyapamcg.cgstate.gov.in: सीजी व्यापम प्री डीएलएड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छ्त्तीसगढ़ व्यावासायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Pre Deled Result 2025 (Photo Credit: CG Vyapam Website)

CG Pre Deled Result 2025 (Photo Credit: CG Vyapam Website)

CG Vyapam Pre Deled Result 2025: फाइनल आंसर-की जारी

छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 22 मई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। फिर फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है। बता दें कि सीजी व्यापस प्री डीएलएड रिजल्ट के साथ ही कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है।

End of Feed