CG TET Result 2022: इस दिन जारी होंगे सीजी टीईटी के परिणाम, डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:34 PM IST

CG TET Result 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा 18 सितंबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस सप्ताह के अंत तक जारी होंगी सीजी टीईटी के परिणाम।
  • 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट एकसाथ होगा जारी।

CG TET Result 2022, vyapam.cgstate.gov.in: सीजी टीईटी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल किसी भी वक्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शिक्षा मंडल ने आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल फाइनल आंसर की तैयार कर ली है। साथ ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी भी लगभग पूरी होने वाली है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CG TET Result 2022

यहां चेक करें सीजी टीईटी का रिजल्ट

बता दें इस बार छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा 18 सितंबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:15 तक निर्धारित थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित थी। पेपर 1 के लिए कुल 4 लाख 16 हजार 927 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, वहीं पेपर 2 के लिए कुल 3 लाख 64 हजार 38 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

End of Feed