CDAC C-CAT Results 2024: जारी हुए C-CAT परीक्षा के रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CDAC C-CAT Results 2024 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा परिणाम ​चेक कर सकते हैं।

CDAC C-CAT Results 2024: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने आज 19 जुलाई, 2024 को कम्प्यूटरीकृत कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (C-CAT) 2024 के लिए रैंक की घोषणा की है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। इन रिजल्ट्स को देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

C-CAT Results 2024

C-CAT परीक्षा के रिजल्ट हुए घोषित

सीट आबंटन का पहला दौर कब होगा घोषित

शेड्यूल के अनुसार, पाठ्यक्रमों और केंद्रों का ऑनलाइन चयन 19 से 29 जुलाई, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। सीट आवंटन का पहला दौर 31 जुलाई, 2024 को घोषित किया जाएगा, और अगला बैच 29 अगस्त, 2024 से शुरू होगा।

End of Feed