CCSU Meerut Admission 2024: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में दाखिले शुरू, जानें कोर्स, सीट और फीस की हर जानकारी

CCSU Meerut Admission 2024 Chaudhary Charan Singh University online registration: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं।

CCSU Meerut Admission 2024 Chaudhary Charan Singh University online registration: मेरठ स्थितचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं, ऐसे में लाखों छात्रों ने अब कॉलेज में एडमिशन के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 अप्रैल से प्रारंभ हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित सभी स्नातक और स्नातक स्तरीय सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2024-25 के लिंक पर क्लिक करने के बाद परिसर और कालेजों में पंजीकरण के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा। एमएड में कैंपस और 30 से ज्यादा संबद्ध कॉलेजों में काउंसिलिंग से प्रवेश होंगे। काउंसिलिंग का आधार प्रवेश परीक्षा के अंकों से तैयार मेरिट होगी। कैंपस एवं कॉलेजों में एमएड की करीब डेढ़ हजार सीटें हैं।

CCSU Admission: कैसे करना है पंजीकरण

सीसीएसयू प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन माध्यम से दोनों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2024- 25 पर campus admission portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

End of Feed