CCI Recruitment 2026: देख से लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं। हर को कोई सेफ करियर के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने की रेस में दौड़ रहा है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से के हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी चाहिए, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। कपड़ा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने देश के युवाओं के लिए विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और मैनेजेरियल श्रेणियों के तहत भर्ती निकाली है और इस संबंध में एक विस्तृत नोटिस भी जारी किया है।
CCI Recruitment 2026 (Photo - AI)
कब से कर सकेंगे के भर्ती के लिए आवेदन
योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए केवल 24 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे तक निर्धारित समय है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
पद और रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 148 पदों को भरा जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है:
| सहायक प्रबंधक (राजभाषा) | 1 |
| सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 1 |
| प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) | 8 |
| प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) | 8 |
| कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी | 50 |
| कनिष्ठ सहायक (लेखा) | 50 |
| कनिष्ठ सहायक (सामान्य) | 30 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UPSSSC ने किए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
क्या है भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 45%) के साथ बी.एससी कृषि (B.Sc Agriculture) की डिग्री।
जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.कॉम की डिग्री।
जूनियर असिस्टेंट (जनरल): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
मैनेजमेंट ट्रेनी व अन्य उच्च पद: संबंधित ट्रेड में एमबीए, सीए, सीएमए या बी.टेक/एमसीए की डिग्री।
किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
जूनियर असिस्टेंट और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSB ने जारी की हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, इस दिन तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो
क्या है चयन प्रक्रिया?
सीसीआई में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य स्टेट को पार करना अनिवार्य होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा: सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 120 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कागजातों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल परीक्षण: अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - इच्छुक और योग्य आवेदन के लिए cotcorp.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर भर्ती के दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - खुद को ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करना है।
स्टेप 4- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
स्टेप 6 - उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और आवेदन फॉर्म को सबमिट करना है।
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि श्रेणियों के आधार पर आवेदन शुल्क अलग-अलग है। इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है।
