CCI Member Recruitment 2026: कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने दो सदस्यों के पदों पर मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

CCI Member Recruitment 2026: कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने दो सदस्यों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। नोटिस के अनुसार ये नियुक्तियां जॉइनिंग की तारीख से पांच साल या 65 साल की उम्र तक (जो भी पहले हो) के लिए होंगी।

CCI Member Recruitment 2026: सरकार ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) में सदस्यों के पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के एक नोटिस के अनुसार ये नियुक्तियां जॉइनिंग की तारीख से पांच साल या 65 साल की उम्र तक (जो भी पहले हो) के लिए होंगी। नोटिस के मुताबिक, सदस्यों को 5 लाख रुपये का एकमुश्त मासिक वेतन मिलेगा और वे घर या कार पाने के हकदार नहीं होंगे। योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

CCI Member Recruitment 2026

CCI Member Recruitment 2026: सीसीआई ने दो सदस्यों के पदों पर मांगे आवेदन

सीसीआई में भर्ती के लिए पात्रता

खबर एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आवेदकों के पास कम से कम 15 साल का प्रोफेशनल अनुभव और कुछ खास क्षेत्रों में विशेष जानकारी होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में इंटरनेशनल ट्रेड, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, लॉ, फाइनेंस, अकाउंटेंसी, मैनेजमेंट, इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी, पब्लिक अफेयर्स या कॉम्पिटिशन से जुड़े मामले (जैसे कॉम्पिटिशन लॉ और पॉलिसी) शामिल हैं।

End of Feed