cbseresults.nic.in, cbseresults.nic.in List of official Websites Links: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बहुत जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट के दिन या उससे एक रात पहले शेड्यूल की घोषणा करता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद करीब 50 लाख छात्र cbseresults.nic.in, cbse.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
List of official Websites Links to check CBSE 10th 12th Results 2025
पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है। हालांकि, आईसीएसई आईएससी रिजल्ट जल्दी जारी होने के कारण, छात्र अब चिंतित हो रहे हैं। सभी कक्षा 10वीं, 12वीं सीबीएसई छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और बोर्ड रिजल्ट 2025 के नवीनतम अपडेट पर नजर रखें।
CBSE 10th 12th Board Results Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
CBSE Result 2025 How to check: ऐसे चेक करें नतीजे
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें।
पिछले वर्ष कक्षा 10 में उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा, जो 2023 से 0.48 प्रतिशत अधिक है। इस साल 44 लाख से ज़्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 10वीं के लिए 24.12 लाख और 12वीं के लिए 17.88 लाख छात्र शामिल हुए। पिछले साल 12वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 87.98% था, जो पिछले साल (2023) से बेहतर था। 10वीं के लिए पास प्रतिशत बढ़कर 93.60% हो गया, जो पिछले साल से 0.48% ज़्यादा था।
