CBSE ने जारी किया कक्षा 9 से 11 का नया पाठ्यक्रम, अब 10वीं तक छात्रों के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य

CBSERelease Curriculum For Class 9 to 11 on April 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम (करिकुलम) जारी किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव तीन भाषा फॉर्मूला (3 Language Formula) को लेकर है। अब कक्षा 10 तक छात्रों के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। छात्र हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भारतीय या विदेशी भाषाओं में से तीसरी भाषा चुन सकेंगे।

CBSE Release Curriculum For Class 9 to 11 on April 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम (करिकुलम) जारी कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही इस करिकुलम का इंतजार छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों को लंबे समय से था। दरअसल, नए सत्र की शुरुआत के बावजूद कई स्कूलों में कक्षा 9 के छात्रों के लिए किताबें और क्लियर सिलेबस उपलब्ध नहीं था, जिससे पढ़ाई शुरू करने में दिक्कतें आ रही थीं। यही वजह है कि CBSE का यह नया करिकुलम छात्रों और शिक्षकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। जारी सिलेबस में सबसे बड़ा बदलाव तीन भाषा फॉर्मूला (3 Language Formula) को लेकर है। अब कक्षा 10 तक छात्रों के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। छात्र हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भारतीय या विदेशी भाषाओं में से तीसरी भाषा चुन सकेंगे। खास बात यह है कि अलग-अलग स्तरों पर एक ही भाषा को दोहराया नहीं जा सकेगा। नए सिलेबस में पढ़ाई के तरीके पर भी खास जोर दिया गया है। अब रटने के बजाय कंसेप्ट आधारित और अनुभवात्मक (experiential) लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

CBSE आज जारी करेगा कक्षा 9 से 11 का नया पाठ्यक्रम

CBSE आज जारी करेगा कक्षा 9 से 11 का नया पाठ्यक्रम

CBSE का यह कदम शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की ओर संकेत करता है, जिसमें पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक और व्यावहारिक ज्ञान को भी समान महत्व दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE द्वारा जारी किया जाने वाला यह नया सिलेबस National Council of Educational Research and Training के नए ढांचे और National Education Policy 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें पारंपरिक रटने की बजाय कॉन्सेप्ट आधारित और स्किल-आधारित शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

End of Feed