CBSE Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद कई छात्रों को अपने मार्क्स को लेकर कंफ्यूजन रहती है। कई छात्रों के अनुसार, उनकी परीक्षा बहुत अच्छी गई होती है, लेकिन उसकी तुलना में उन्हें अंक कम लगते हैं। ऐसे में उनके पास क्या ऑप्शन है और वह किस प्रकार संतुष्ट हो सकते हैं, इसके बारे में उन्हें पहले से जानना जरूरी है। तो आइए आज आपको रीचेकिंग, रिवैल्युएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के बीच के अंतर और उनके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताएं।
CBSE Board Result 2026
क्या होती है रीचेकिंग?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Result 2026) में शामिल हुआ जो भी छात्र आंसर कॉपी के रीचेकिंग के लिए आवेदन करता है तो उन्हें पता होना चाहिए कि इसमें केवल अंकों की गणना की जाती है और चेक किया जाता है कि किसी प्रश्न का उत्तर बिना चेक हुए रह तो नहीं गया है।
क्या होता है रिवैल्यूएशन?
रिवैल्यूएशन की प्रक्रिया को अक्सर छात्र रीचेकिंग समझ लेते हैं। लेकिन रीचेकिंग में जहां केवल अंकों की गणना की जाती है, वहीं रिवैल्यूएशन में पूरी कॉपी को पुनः चेक किया जाता है। इस स्थिति में छात्र के मार्क्स बढ़ भी सकते हैं और कट भी सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ही छात्रों को पहले रीचेकिंग के लिए कहा जाता है उसके बाद रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन की सलाह दी जाती है।
क्या होती है कंपार्टमेंटल परीक्षा?
कंपार्टमेंट परीक्षा छात्रों के साल भर की मेहनत को बचाने का एक अवसर है। जो छात्र किसी एक या दो विषय में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल होते हैं, उन्हें एक बार फिर तैयारी कर उस विषय की परीक्षा देने का मौका मिलता है। यह एक दूसरा मौका है, जिसमें हिस्सा लेकर छात्र परीक्षा पास कर सकते हैं।
अगर आप सीबीएसई 10वीं के छात्र हैं तो आपको दो विषयों में कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन अगर आप 12वीं के छात्र हैं तो आपको केवल एक विषय में कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का अधिकार मिलता है। इससे अधिक विषयों में फेल होने पर छात्रों को फेल माना जाता है और उन्हें वापस उसी क्लास में बैठना होता है।
