एजुकेशन

JAC Result Class 11th 2026 : झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

JAC Result Class 11th 2026 Jharkhand Board Class 11th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Image

JAC Result Class 11th 2026: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट

JAC Result Class 11th 2026 Jharkhand Board Class 11th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब कक्षा 12वीं में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आगे सुधार या सप्लीमेंट्री परीक्षा के विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी किया गया रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं में इस साल कुल 3,58,533 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 3,55,399 छात्र पास हो गए। जैक बोर्ड 11वी कक्षा का पासिंग प्रतिशत 99.12% रहा। झारखंड बोर्ड के अनुसार, कुल 3,61,683 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 3,58,533 परीक्षा में शामिल हुए। रिजल्ट जारी करते हुए अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।

JAC Result: कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
  • “Class 11 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें

JAC Result 2026: मार्कशीट में क्या होगा

ऑनलाइन जारी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दी गई होगी। यह मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होती है, जबकि मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त होगी। जो छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब कक्षा 12वीं में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आगे सुधार या सप्लीमेंट्री परीक्षा के विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article