CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी करने के बाद विषयवार अंक विभाजन (Marks Bifurcation) को लेकर आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी इस विस्तृत विवरण के माध्यम से थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंकों का स्पष्ट ब्योरा सामने आ गया है। इस महत्वपूर्ण अपडेट से न केवल स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक सही समय पर अपलोड करने में मदद मिलेगी, बल्कि छात्रों को भी अपनी परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से करने का स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सकेगा। बता दें कि अंकों को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें थ्योरी पेपर, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क दोनों को शामिल किया गया है। छात्रों को सलाह है कि वह बोर्ड द्वारा जारी मार्क्स डिवीजन का सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं के लिए मार्क्स डिवीजन (Photo - AI/Newsroom Verified)
प्रैक्टिकल परीक्षाओं और सत्र का शेड्यूल
सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के आधार पर कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की ही थ्योरी परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की बात करें तो विंटर बाउंड स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 9 नवंबर यानी दिवाली के बाद से होगा और 19 दिसंबर तक चलेगी। जबकि रेगुलर स्कूलों में 1 जनवरी से 13 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संपन्न होने के तुरंत बाद थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC Graduate 2026 आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
सीबीएसई मार्क्स डिवीजन
| कक्षा 10वीं |
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए क्या हैं नियम?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को हर विषय के साथ कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।इसके साथ ही आपको बता दें कि थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षाओं दोनों में ही अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
मार्क्स बाइफरकेशन जारी करने का मुख्य उद्देश्य
बोर्ड द्वारा यह अंक विभाजन का सर्कुलर इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पिछले वर्षों में अंक अपलोड करते समय स्कूल कई बार गलतियां कर देते हैं। इस सर्कुलर के माध्यम से स्कूलों और छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अधिकतम अंकों की पूरी जानकारी मिल जाती है। छात्रों को यह भी पता रहता है कि थ्योरी परीक्षा के लिए कितना समय निर्धारित है, जिससे वे अपनी टाइम मैनेजमेंट की रणनीति बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी
छात्रों और स्कूलों के लिए जरूरी सुझाव
छात्र और विद्यालय सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्कुलर के साथ संलग्न विषयवार सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें क्लास, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट नेम, एक्सटर्नल एग्जामिनर की नियुक्ति और आंसर बुक के प्रकार जैसी सभी बारीक जानकारियां दी गई हैं। चूंकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत शीतकालीन सत्र के स्कूलों के लिए नवंबर से ही हो रही है, इसलिए छात्र अपने प्रैक्टिकल रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट फाइल्स और असाइनमेंट्स को समय से पहले ही पूरा कर लें।
