CBSE ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर बड़ा एक्शन! केंद्र सरकार ने बिठाई स्पेशल जांच कमेटी

बीते कई दिनों CBSE ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर चले आ रहे विवाद और इससे परेशान होते छात्रों को देखते हुए केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने मामले की गहनता से जांच के लिए एक-सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया।

केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय (Cabinet Secretariat) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' की सेवा खरीद से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करने के लिए एक-सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। बता दें कि इस संबंध में नई दिल्ली के सेवा तीर्थ स्थित कैबिनेट सचिवालय द्वारा यह आधिकारिक आदेश 2 जून 2026 को जारी किया गया है। इस आदेश पर कैबिनेट के अतिरिक्त सचिव सतेंद्र सिंह के साइन हैं।

CBSE

एस. राधा चौहान करेंगी समिति की अध्यक्षता

इस उच्च स्तरीय एक-सदस्यीय जांच समिति की कमान देश की सीनियर अधिकारी एस. राधा चौहान (S. Radha Chauhan) को सौंपी गई है। वर्तमान में वे क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत हैं।

End of Feed