एजुकेशन

NEET MDS 2026 Result OUT: नीट एमडीएस परीक्षा का परिणाम natboard.edu.in पर जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

नीट एमडीएस परीक्षा 2026 का परिणाम आज 2 जून को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा natboard.edu.in पर की गई है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से NEET MDS 2026 Result Pdf डाउनलोड कर सकते हैं

Image

NEET MDS 2026 Result OUT

NEET MDS 2026 Result OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज 2 जून, 2026 को NEET MDS 2026 Result OUT कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – MDS (NEET MDS) दिया था, वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर सीधे लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। NEET MDS 2026 Result Pdf Download करने का तरीका खबर में भी बताया गया है।

NEET MDS की परीक्षा 2 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प/जवाब दिए गए थे। ये प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही/सबसे अच्छा/सबसे उपयुक्त जवाब चुनना था। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित था।

NEET MDS 2026 Result

NEET MDS 2026 Result

NEET MDS 2026 Result Pdf Download कैसे करें?

  • सबसे पहले natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=neetmds पर जाएं।
  • दांए तरफ पब्लिक नोटिस में देखें
  • 2026 Result of NEET-MDS 2026 declared पर क्लिक करें

प्रश्न पत्र को दो भागों में बांटा गया था - भाग A में 100 प्रश्न थे, जिनके लिए 75 मिनट का समय दिया गया था; जबकि भाग B में 140 प्रश्न थे, जिनके लिए 105 मिनट का समय दिया गया था।

प्रत्येक सही जवाब के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा।

मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड जारी होने की जानकारी

बोर्ड ने बताया है कि राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनके क्वालिफाइंग/पात्रता मानदंडों, लागू दिशानिर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार जारी की जाएगी।

बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, "NEET-MDS 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in से 10 जून 2026 को या उसके बाद डाउनलोड किया जा सकता है।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article