CBSE Press Confrence: नई मार्किंग स्कीम पर सवाल! CBSE आज इतने बजे करेगी प्रेस कांफ्रेंस

CBSE On Screen Marking System Press Confrence: सीबीएसई के OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) विवाद और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आज दो अहम प्रेस कांफ्रेंस होने जा रही हैं। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे, जबकि दूसरी प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी।

CBSE On Screen Marking System Press Confrence: सीबीएसई के OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) विवाद और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आज दो अहम प्रेस ब्रीफिंग हो रही हैं। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे Central Board of Secondary Education के द्वारका स्थित मुख्यालय में होगी, जबकि दूसरी दोपहर 12:30 बजे Ministry of Education में होगी, जिसमें शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार मीडिया को संबोधित करेंगे। इन बैठकों में OSM सिस्टम, कॉपियों की जांच प्रक्रिया, कम नंबरों को लेकर छात्रों की शिकायतें और CBSE से जुड़े मौजूदा विवादों पर सफाई और जानकारी दिए जाने की संभावना है।

CBSE On Screen Marking System Press Confrence

CBSE On Screen Marking System Press Confrence: सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग स्क्रीन पर आज करेगी प्रेस कांफ्रेंस

CBSE New Marking System : ओएसएम के चलते आए कम मार्क्स - छात्र

बता दें सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट आने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि इस बार कॉपियों की जांच में नई डिजिटल प्रणाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) की वजह से उन्हें उम्मीद से कम नंबर मिले हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अच्छे पेपर किए थे और 90-95% तक की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट काफी कम आया। सोशल मीडिया पर भी कई स्टूडेंट्स ने अपनी मार्कशीट शेयर कर नाराजगी जताई।

End of Feed