एजुकेशन

CBSE Free Online Courses 2026: सीबीएसई की बड़ी पहल, 8वीं से 12वीं के छात्र मुफ्त में सीखेंगे AI और कोडिंग जैसी नई तकनीकें

CBSE Free online Courses 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूल के छात्रों के लिए 19 फ्री ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत की गई है। छात्रों को अब एआई से लेकर पायथन तक सीखने का मौका दिया जाएगा।

Image

CBSE Free Online Courses 2026 (Photo - AI)

CBSE Free online Courses 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली छात्रों को नई स्किल सीखने और भविष्य की टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए एक शानदार पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्रों के लिए एआई से लेकर डेटा साइंस और पाइथन प्रोग्रामिंग जैसे करीब 19 ऑनलाइन फ्री कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए सीबीएसई ने NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) प्लेटफॉर्म के सहयोग लिया है। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्कूली स्तर से ही डिजिटल दुनिया और भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है।

स्कूल स्तर पर दी जाएगी आधुनिक विषयों की पढ़ाई

आज के समय में दुनिया भर में एआई, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों की मांग तेजी से आगे बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही सीबीएसई ने छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोर्स प्रदान करने का यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है ताकि छात्र स्कूली शिक्षा के दौरान ही इन विषयों की मजबूरी समझ को विकसित कर सकें। इन कोर्सेज के माध्यम से छात्रों को सिर्फ न केवल किताबी ज्ञान (थ्योरी) दिया जाएगा, बल्कि उन्हें डिजिटल स्किल्स (Digital Skills) सिखाया जाएगा। इसका सीधा फायदा आगे चलकर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े करियर में देखने को मिलेगा।

इन 19 विषयों की दी जाएगी मुफ्त शिक्षा

सीबीएसई द्वारा शुरू किए गए इन 19 ऑनलाइन कोर्सेज में कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं, जिनकी आज के समय में टेक इंडस्ट्री में बहुत भारी मांग है।

मुफ्त और अपनी सुविधा के अनुसार होगी पढ़ाई

इन ऑनलाइन कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये छात्रों के लिए पूरी तरह से निशुल्क यानी मुफ्त है। किसी भी छात्र को इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। इन कोर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि छात्रों को किसी निश्चित समय पर लाइव क्लास में बैठने की मजबूरी नहीं होगी। वे जब चाहें, अपने समय के अनुसार कहीं से भी ऑनलाइन लॉगिन कर सकते हैं और पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

क्या है इन ऑनलाइन कोर्स की अवधि

छात्रों को बता दें कि सभी कोर्सेज का समय उनके विषयों के आधार पर अलग-अलग तय किया गया है। जहां कुछ बुनियादी और छोटे कोर्स मात्र डेढ़ घंटे में पूरे किए जा सकते हैं, वहीं कुछ एडवांस और विस्तृत कोर्सेज की अवधि 20 घंटे या उससे अधिक भी है।

कैसे करें आवेदन और क्या होगा फायदा?

इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बस NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के तुरंत बाद छात्र अपनी पसंद के कोर्स को पढ़ना शुरू कर सकते हैं।

क्यों खास हैं छात्रों के लिए यह ऑनलाइन कोर्स

- कम उम्र में ही आधुनिक तकनीकों और प्रोग्रामिंग की समझ मजबूत होगी।

- डिजिटल स्किल्स बेहतर होने से भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा।

- इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और आईटी (IT) सेक्टर में उच्च शिक्षा और नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे।

सीबीएसई का मानना है कि यह दूरदर्शी पहल छात्रों को केवल परीक्षा और किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें बहुत ही कम उम्र में तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और कुशल बनाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article