CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी आंसर की 2026 कल होगी जारी, cbseit.in आसान चरणों में करें डाउनलोड

CBSE Group A, B, C Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी आंसर की 2026 कल यानी गुरुवार, 12 फरवरी को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार cbseit.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Group A, B, C Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित ग्रुप ए, बी, सी परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार जो आंसर की जारी होने का वेट कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि CBSE ने परीक्षा की आंसर की रिलीज करने की डेट को लेकर नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने आज 11 फरवरी को नोटिस जारी करते हुए बताया कि सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 परीक्षा की आंसर की 12 फरवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके आधार पर उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर चेक कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Group A, B, C Answer Key 2026

CBSE ग्रुप ए, बी, सी आंसर की

आंसर की पर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया क्या है?

ग्रुप ए, बी और सी आंसर की से असंतुष्ट छात्र आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करवा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से 14 फरवरी 2026 को रात 11.59 बजे तक आपत्ति दर्ज करे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि जारी होने वाली आंसर की प्रोविजनल आंसर की है। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1 हजार रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आप 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराते हैं तो आपको 5000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीएसई द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाएगी, उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

End of Feed