CBSE Exam Registration 2024: सीबीएसई 9वीं व 11वीं रजिस्ट्रेशन की बढ़ी आखिरी तारीख, cbse.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

CBSE Exam Registration 2024, CBSE 9th & 11th Exam Registration 2024: केंद्रीय माध्यमकि शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं व 11वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। स्टूडेंट्स यहां बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।

CBSE Exam Registration 2024, CBSE 9th & 11th Exam Registration 2024: सीबीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमकि शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं व 11वीं परीक्षा (CBSE Class 9th, 11th Exam 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सीबीएससी 9वीं व 11वीं परीक्षा 2024 के लिए जिन स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है, स्कूल हेड्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CBSE Exam Registration 2024

CBSE Exam Registration 2024

CBSE Exam Registration 2024: अब इस डेट तक करें रजिस्ट्रेशन

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2024 के लिए अब 25 अक्टूबर 2023 तक बिना लेट फीस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की तारीख 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed