CBSE का नया डिजिटल पेमेंट प्लान, फीस के लिए BBPS से जुड़ेंगे स्कूल, टीचर्स को मिलेगी ट्रेनिंग

CBSE Digital Payments circular 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने से जुड़े स्कूलों के लिए डिजिटल पेमेंट के बारे में एक नया नोटिस जारी किया है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि, फीस जमा करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) से जुड़ सकते हैं, जिससे भुगतान सुरक्षित और आसान हो सके।

CBSE Digital Payments Circular 2026: सीबीएसई भी अब डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने से जुड़े स्कूलों के लिए डिजिटल पेमेंट के बारे में एक नया नोटिस जारी किया है। यहां स्कूलों को सलाह दी गई है कि, स्कूल फीस, कैंटीन, लाइब्रेरी और दूसरी सेवाओं के लिए UPI और RuPay कार्ड से डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर सकते हैं। साथ ही फीस जमा करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) से जुड़ने का निर्देश दिया गया है।

CBSE Digital Payments circular 2026

CBSE Digital Payments circular 2026: सीबीएसई डिजिटल पेमेंट का नोटिस

यह नोटिस भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के एक कम्युनिकेशन के बाद जारी किया गया है। इसका उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना व लोगों को जागरूक करना है।

End of Feed