CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट (CBSE 10th 12th Date Sheet 2024) बहुत जल्द ही जारी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई डेट शीट दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE Date Sheet 2024
CBSE 10th 12th Exam 2024 Date: फरवरी में होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और यह 10 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 जनवरी 2024 से किया जाएगा। सीबीएसई की थ्योरी परीक्षा कुल 55 दिनों तक चलेगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक एग्जाम की सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
CBSE 10th 12th Exam 2024: डाउनलोड करें सैंपल पेपर
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में नंबर स्कोर करने के लिए अच्छी तैयरी के साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी बेहद आवश्यक है। ऐसे में स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अलग अलग सब्जेक्ट्स का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, सीबीएसई सैंपल पेपर के आधार पर ही एग्जाम पेपर तैयार किया जाता है। ऐसे में सैंपल पेपर की मदद से स्टूडेंट्स बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
How to Download CBSE 10th 12th Date Sheet 2024
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई पासिंग मार्क्स
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयो में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।
