CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Practical Date Sheet 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (CBSE Practical Exam 2024) की डेट घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेटशीट 2024 चेक कर सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2024
CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अधिक ठंड पड़ने वाले क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर (मंगलवार) से 14 दिसंबर तक किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और निर्देश केवल शीतकालीन स्कूलों के लिए हैं और नियमित सत्र के स्कूलों के लिए लागू नहीं होंगे।
CBSE Practical Date Sheet 2024: इन स्कूलों में होगा प्रैक्टिकल एग्जाम
सीबीएसई 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं जहां 1 जनवरी से आयोजित की जानी हैं, वहीं सर्दी से प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षाएं 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई डेटशीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download CBSE Practical Date Sheet 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2024: ये स्टूडेंट्स नहीं दे सकेंगे परीक्षा
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन स्कूलों का नाम बोर्ड के ऑनलाइन एलओसी में जमा नहीं किया गया है, उनके किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के लिए बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
