CBSE CTET Result 2024: सीटीईटी का रिजल्ट यहां करें चेक, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से पाएं स्कोरकार्ड

CTET Exam Result 2024: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर हो सकती है।

CTET Exam Result 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर हो सकती है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

CTET Result 2024

सीटीईटी का रिजल्ट

सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अक्टूबर 2024 तक का मौका मिला था। सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को आयोजित हुई थी। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

End of Feed