CBSE CTET Result 2023: यहां से डाउनलोड करें सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I and II Result 2023 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

CBSE CTET Result 2023, CTET Paper I and II Result 2023 Date: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना रिजल्ट (CTET Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CBSE CTET Result 2023

CBSE CTET Result 2023

CBSE CTET Result 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंर-की 15 सितंबर को जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed