CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CBSE CTET Admit Card 2024, CTET January Admit Card 2024: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है।

CBSE CTET Admit Card 2024, CTET January Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Admit Card 2023

CTET Admit Card 2023

CBSE CTET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed