CBSE 12 Supplementary Practical 2026: सीबीएसई क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त तक, देखें पूरा शेड्यूल

CBSE Class 12 Supplementary Practical Exam Dates 2026 Released: सीबीएसई क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल आ गया है, इन परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई से 4 अगस्त के बीच किया जाएगा।

CBSE Class 12 Supplementary Practical Exam Dates 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। रेगुलर कैंडिडेट अपने स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट को अपने तय परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। CBSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, "अगर किसी खास विषय के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो रीजनल ऑफिस पास के किसी केंद्र की व्यवस्था करेगा।"

CBSE Class 12 Supplementary Exam

सीबीएसई क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त तक

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 इन कैटेगरी के लिए आयोजित की जाएगी:

  • प्रैक्टिकल में रिपीट (RP) वाले छात्र
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में रिपीट (RB) वाले छात्र

End of Feed