CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: रीइवैल्यूएशन पोर्टल पर 56,000 से भी ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन, OSM पर फिर उठे सवाल
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने आज यानी 2 जून 2026 को री-इवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कल यानी 1 जून को ये प्रोसेस शुरू होना था लेकिन तकनीकी खराबी के चलते पोर्टल खुलने में समस्या आ रही थी। वेबसाइट क्रैश हो रही थी। अब री-इवैल्युएशन या मार्क वेरिफिकेशन के लिए विंडो एक्टिव हो गई है। ऐसे में आप जान सकते हैं कि सीबीएसई री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कैसे करें, सीबीएसई री-इवैल्युएशन फीस, सीबीएसई री-इवैल्युएशन लास्ट डेट, सीबीएसई री-इवैल्युएशन चेंज क्या हैं?
CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को नया चेयरपर्सन मिल गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने मंगलवार को जारी आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सिताराम लोखंडे को CBSE का नया चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जबकि वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है।
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को नया चेयरपर्सन मिल गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने मंगलवार को जारी आदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सिताराम लोखंडे को CBSE का नया चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जबकि वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है।
CBSE मामले पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चेयरमैन और सचिव को हटाया गया
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आज यानी 1 जून से शुरू होनी थी, लेकिन कल सीबीएसई की वेबसाइट पर "Site is Under Maintenance and Will Be Available Soon" दिखाई दे रहा था। आज 2 जून को पोर्टल लाइव हो गया है।
CBSE को मिला नया मुखिया, लोखंडे प्रशांत बने चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को दी गई सचिव की जिम्मेदारी
बता दें कि बोर्ड ने पहले नोटिस जारी कर 1 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की जानकारी दी थी। छात्र पोर्टल के चालू होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओंके अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें। फिलहाल छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और री इवैल्युएशन के लिए अप्लाई करें। आप जान सकते हैं कि सीबीएसई री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कैसे करें, सीबीएसई री-इवैल्युएशन फीस, सीबीएसई री-इवैल्युएशन लास्ट डेट, सीबीएसई री-इवैल्युएशन चेंज क्या हैं?
Read More: CBSE ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर बड़ा एक्शन! केंद्र सरकार ने बिठाई स्पेशल जांच कमेटी
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: सिर्फ नंबर्स का नहीं है मुद्दा
यह इन चीजों से जुड़ा है:
• कॉलेज में दाखिला
• JEE की पात्रता
• करियर के अवसर
• पूरा एक अकादमिक वर्ष
हम CBSE से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे उन मामलों में, जहां उनके नियमों और नीतियों के तहत अनुमति हो, योग्य छात्र-छात्राओं को 20 तक ग्रेस मार्क्स देने पर विचार करें। कुछ अंकों के आधार पर मेहनती छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों का भविष्य तय नहीं होना चाहिए।
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: अचानक लागू हो गया OSM सिस्टम
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: वेदांत, सार्थक और निसर्ग की चर्चा
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: री इवैल्यूएशन पर बोर्ड का अपडेट
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: सीबीएसई रिवेल्युएशन फीस कितनी है
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: क्या है रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कि अंतिम तिथि
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: वैरिफिकेशन फीस कितनी है
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: सीबीएसई रिवैल्यूएशन फीस
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 LIVE: कैसे करें रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Post Result Activities' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने ज़रूरी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- वह सर्विस चुनें जिसे आप लेना चाहते हैं - अंकों का वेरिफिकेशन या रिवैल्यूएशन।
- विषय चुनें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- रिवैल्यूएशन के अनुरोध के लिए, उन सवालों के नंबर चुनें जिनकी आप दोबारा जांच करवाना चाहते हैं।
- ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें।
- आवेदन सबमिट करें और कन्फर्मेशन रसीद डाउनलोड करें।
