CBSE 10th Science Paper: ऐसा रहा सीबीएसई कक्षा 10वीं का विज्ञान पेपर, जानिए क्या बोले छात्र

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 4, 2023, 04:08 PM IST

CBSE Class 10th Science Paper Analysis: सीबीएसई कक्षा 10वीं विज्ञान परीक्षा समाप्त हो गई है और अब छात्र और एक्सपर्ट शिक्षक इसका विश्लेषण कर रहे हैं। कुछ छात्रों को समय पर पेपर पूरा ना कर पाने के चलते लंबा लगा। यहां पर जानिए भौतिकी, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के सवालों को लेकर छात्रों का क्या कहना है।

CBSE Class 10th Science Question Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से आज 4 मार्च 2023 को कक्षा 10वीं की साइंस परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। छात्रों से मिल रही पहली प्रतिक्रियाओं के अनुसार, पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। शिक्षकों ने साझा किया कि ज्यादातर प्रश्न सीधे और आसान थे लेकिन कुछ प्रश्न पेचीदा थे। ऐसे छात्र भी रहे जो समय पर पेपर पूरा नहीं कर पाए और उन्हें पेपर लंबा लगा। हालांकि कुल मिलाकर 3 घंटे का समय सवालों के जवाब देने के लिए काफी था।

CBSE Class 10th Science Paper 2023 Analysis

सीबीएसई कक्षा 10वीं विज्ञान पेपर एनालिसिस

पहले सेट के फिजिक्स सेक्शन में ज्यादा कठिन प्रश्न थे जो कुछ छात्रों को भ्रमित करने वाले लगे। बायोलॉजी सेक्शन की कठिनाई पूरे सेट में एक समान थी। शुरुआती फीडबैक से पता चलता है कि फिजिक्स का सेक्शन ए काफी आसान था, सेक्शन बी, सी और सेक्शन डी में सीधे सवाल थे। सेक्शन डी आसान था। केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र में सीधे नहीं ट्रिकी प्रश्न थे। बायोलॉजी यानी जीव विज्ञान के पेपर में प्रश्न नंबर 12 थोड़ा पेचीदा था।

End of Feed