CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024 जारी कर दिया गया है। आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से सैंपल क्वेश्यन पेपर चेक व डाउनलोड कर अभ्यास शुरू कर सकते हैं। बता दें, सैंपल क्वेश्यन पेपर के प्रैक्टिस से छात्र पेपर का पैटर्न समझ सकते हैं, साथ ही किस सेक्शन के लिए कितना समय मिलेगा यह भी जानकारी पता चल जाती है।
CBSE सैंपल क्वेश्यन पेपर (image - canva)
जो छात्र सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर इंटरनेट पर ढूंढ रहे थे वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से CBSE Class 10, 12 sample question papers 2024 चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई की आधिकारिक साइट से देखें सैंपल पेपर
- सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- sample question paper टैब पर क्लिक करें।
- अब SQP 2023-24 पर क्लिक करें।
- अपनी क्लास का चयन करें।
- विषयवार एसक्यूपी और मार्किंग स्कीम स्क्रीन पर आ जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 कब से शुरू होगी?
सीबीएसई 15 फरवरी से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। ये परीक्षाएं 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।
सीबीएसई सैंपल पेपर से क्या होगा फायदा?
सीबीएसई सैंपल की जांच करने से छात्र परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझ सकेंगे। कई शिक्षकों और छात्रों ने पिछले साल कहा था कि मुख्य परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों के प्रारूप में सेट किए गए थे। सीबीएसई सैंपल हल करना गति और सटीकता में सुधार करने में भी सहायक हो सकता है।
