CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, cbse.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में अब गिनती के दिन (CBSE Class 10th Admit Card) बाकी हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बीते वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 5 फरवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने छात्रों का प्रवेस पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य अपना लॉगिन आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th 12th Exam Date 2026: कब होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें CBSE Board 10th 12th की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है। इसके लिए कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें 10वीं के कुल 24.12 लाख और 12वीं के 17.88 लाख छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं देशभर के कुल 7800 एग्जाम सेंटर्स पर निर्धारित होंगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed