CBSE Class 10 Maths Exam 2025 Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 10 मार्च को 10वीं मैथ्स पेपर का आयोजन किया था। गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हुए और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुए। परीक्षा हॉल छोड़ने वाले छात्रों के रिएक्शन से ये कॉपी तैयारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर कैसा रहा, सवाल आसान थे, मध्यम कठिनाई के थे या कठिन, आइये जानें
कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर
कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर
कई छात्रों ने इस बात का जिक्र किया कि पेपर लंबा आया था, इस वजह से टाइम मैनेजमेंट करने में परेशानी हुई।
इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में भारत और विदेश के 8,000 स्कूलों के लगभग 44 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
- सेक्शन ए में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, प्रत्येक सवाल एक अंक का होता है।
- सेक्शन बी में पांच बहुत छोटे उत्तर (VSA) हैं जिनमें से प्रत्येक के दो अंक के हैं।
- तीसरे सेक्शन (सेक्शन सी) में छह शॉर्ट आंसर (SA) प्रश्न हैं जिनमें से प्रत्येक के तीन अंक हैं।
- सेक्शन डी में पांच अंकों के चार लॉन्ग आंसर (LA) थे।
छात्रों की प्रतिकिया
परीक्षा न कठिन न आसान थी, ज्यादातर छात्रों के अनुसार, CBSE Class 10 Maths Exam 2025 माडरेट रूप में थी। अधिकांश ने बताया कि जिन्होंने एनसीईआरटी किताबे पढ़ी थीं, उन्हें दिक्कत नहीं हुई होगी। हालांकि कई ने पेपर की लंबे होने (Lengthy) के बात कही।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय
विषय विशेषज्ञों की मानें तो सीबीएसई दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा 2025 बैलेंस थी, इसे तय समय में किया जा सकता था, लेकिन अगर छात्र इसे मीडियम स्तर का कठिन कह रहे हैं, तो वो भी गलत नहीं है, क्योंकि मैथ्स जैसे पेपर हमेशा हल्के व आसान नहीं आते हैं। प्रश्नों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में पाए जाने वाले प्रश्नों से काफी मिलता-जुलता था, जो कि एक अच्छी बात रही।
