CBSE LOC Correction 2026: बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी अपडेट, नाम और जन्मतिथि में गलती सुधारने की आखिरी तारीख तय

CBSE ने दोनों कक्षाओं के LOC में दर्ज जानकारी को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों को इस दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और चुने गए विषयों से जुड़ी गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है।

CBSE LOC Correction 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों कक्षाओं के LOC (List of Candidates) में दर्ज जानकारी को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों को इस दौरान नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और चुने गए विषयों से जुड़ी गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, सुधार करने की सुविधा 7 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद LOC में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

CBSE Board Exam 2027

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

सीबीएसई ने अभिभावकों से खास तौर पर कहा है कि वे अपने बच्चे का पूरा नाम, पिता और माता का नाम तथा जन्मतिथि ध्यान से जांचें। नाम शॉर्ट फॉर्म में दर्ज होने के बजाय पूरा होना चाहिए। यदि विद्यार्थी भविष्य में विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहा है, तो नाम में सरनेम भी सही तरीके से दर्ज होना जरूरी है।

End of Feed