एजुकेशन

CBSE Board Exam 2026: परीक्षा केंद्र जाने से पहले बैग चेक कर लें छात्र, इन चीजों को ले जाने पर है पूरी तरह पाबंदी

CBSE Board Exam 2026 Guidelines: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अधिक समय बाकी नहीं है। इस बीच परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षा केंद्रों पर क्या लेकर जाएं क्या नहीं ले जाएं, इस उलझन में रहते हैं। तो आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें।

CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं क्या नहीं?

CBSE Board Exam 2026 Guidelines: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब अधिक समय नहीं रह गया है। छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। कोई लास्ट मिनट रिवीजन के लिए नोट्स बना रहा है, तो वहीं कोई डायग्राम और फार्मूला याद करने में लगा है। कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने सिलेबस खत्म करने कर दिया है और रिवीजन शुरू कर दी है। लेकिन इन सब के बीच छात्र सबसे महत्वपूर्ण चीज पर गौर करना भूल जाते हैं। वो महत्वपूर्ण चीज है परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली आवश्यक सामग्री। अक्सर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद आपको कई चीजों की जरूरत महसूस होती है और उनकी कमी आपके लिए परेशानी भी बन जाती है। इस उलझन और परेशानी से बचने के लिए छात्रों को समझ लेना चाहिए की परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं क्या नहीं। तो आइए आपकी इस उलझन को दूर करें।

परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर

बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कक्षा 10वीं हो या 12वीं परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर के इस्तेमाल पर सख्त मनाही है। ऐसे में यदि कोई छात्र इसका प्रयोग करता हुआ पकड़ा जाता है तो उससे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाता है। इस स्थिति का आपको सामना न करना पड़े, इसलिए परीक्षा केंद्र पर भूल कर भी कैलकुलेटर लेकर न जाएं।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाया जा सकता है?

मैथ्स और साइंस की परीक्षा में छात्रों को कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत होती है, जैसे स्केल, कंपास आदि। इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने छात्रों को पारदर्शी स्केल, कंपास, डिवाइडर, प्रोटैक्टर, डायग्राम और ग्राफ के लिए पेंसिल, इरेजर और शार्पनर ले जाने की अनुमति दी है। छात्र को सलाह कि अपना सामान ध्यान से लेकर जाएं। परीक्षा हॉल में बैठे अन्य छात्रों से सामान लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या परीक्षा केंद्र अपना मैप ले जा सकते हैं?

नहीं, अगर आपकी परीक्षा में मैप से संबंधित प्रश्न है, तो इसके लिए मैप बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। छात्रों को घर से लेकर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसकी अनुमति नहीं है। किसी छात्र के पास एक से अधिक मैप होने की स्थिति में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि इस तरह की गलती न करें।

ग्राफ पेपर ले जा सकते हैं क्या?

जैसा की हमने बताया कि इस तरह के प्रश्न परीक्षा में आने की स्थिति में आपको बोर्ड द्वारा ही ग्राफ दिया जाएगा, जैसे मैप दिया जाएगा। छात्र को ग्राफ घर से ले जाने की जरूरत नहीं है।

ग्राफ, मैप और डायग्राम के लिए पेंसिल का करें प्रयोग

बीते सालों की परीक्षाओं में देखा गया है कि छात्रों को ग्राफ, मैप या डायग्राम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आते हैं, लेकिन फिर भी वह गलती कर देते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सलाह है कि वह पेंसिल का प्रयोग करें, ताकि गलती होने पर उसे सही किया जा सके।

एडमिट कार्ड और प्रश्न पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें

अक्सर छात्र एडमिट कार्ड और प्रश्न पत्र पर दिए निर्देशों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह परीक्षा छूटने से लेकर उत्तर पुस्तिका में गलती करना तक शामिल होता है। इसलिए छात्रों का दिशा-निर्देश पढ़ाना आवश्यक है। क्योंकि छोटी सी गलती उन पर भारी पड़ सकती है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article