एजुकेशन

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, अब फर्जी कक्ष निरीक्षकों की खैर नहीं; बोर्ड ने जारी की QR कोड आईडी

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया है, जिन पर विशेष ध्यान के साथ कड़ी निगरानी की जाएगी। साथ ही फर्जी क्लास निरीक्षकों से बचने के लिए QR कोड वाले आईडी कार्ड की शुरुआत की गई है।

Image

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर UPMSP ने जारी की एडवाइजरी (Photo- Canva)

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है, जिसमें अब बहुत कम समय बाकी रह गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा को लेकर कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिसे जानना और उसका पालन करना आवश्यक है। इसमें क्लास निरीक्षक के लिए क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड भी शामिल किए गए है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की भी कड़ी निगरानी की जाएगी।

क्लास निरीक्षक के लिए QR कोड आईडी

जानकारी के अनुसार, UPMSP द्वारा बोर्ड परीक्षा में क्लास निरीक्षकों के लिए QR कोड आईडी की शुरुआत की जा रही है। यह पहली बार हो रहा है कि परीक्षा के दौरान क्लास का निरीक्षक करने वाले शिक्षक को QR कोड आईडी दिया जा रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह फर्जी क्लास निरीक्षकों से बचना है।

यूपी बोर्ड पोर्टल पर जारी किए गए QR कोड आईडी

बता दें कि 10 फरवरी 2026 को यूपी बोर्ड पोर्टल ने कक्ष निरीक्षकों के मुद्रित और QR कोड वाले आईडी कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। सभी जिलों के डीआईओएस को बीएसए से 12 फरवरी तक परीक्षा के लिए पर्याप्त क्लास निरीक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में कितने परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे ताकि नकल जैसी गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही यूपी बोर्ड ने स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

किन जिलों को घोषित किया संवेदनशील

बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। साथ ही बोर्ड ने इन जिलों के परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने एटा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, बलिया, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, जौनपुर, आजमगढ़ और गोंडा को संवेदनशील जिलों में रखा है और विशेष निगरानी रखते हुए कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article