CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कल यानी 17 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस साल दोनों क्लास के करीब 46 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इन सभी छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ड्रेस कोड, एंट्री रूल आदि समेत परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में जानना आवश्यक है। इन नियमों का हर हाल में पालन करना आवश्यक है। क्योंकि छात्रों की छोटी सी गलती उनके साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
सीबीएसई परीक्षा ड्रेस कोड क्या है?
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे रेगुलर मोड वाले छात्रों को परीक्षा के लिए स्कूल ड्रेस में जाना है। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए साधारण शर्ट, टी-शर्ट और साधारण पैंट, ट्राउजर पहनने की अनुमति है। वहीं छात्राओं को भी साधारण कपड़े पहनने हैं। गर्ल्स छात्राओं को भारी ड्रैस, कढ़ाई-बुनाई वाले कपड़े, इयरिंग, नोज पिन, पायल, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस आदि गहने न पहनने की सलाह दी गई है।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र एंट्री की अनुमति नहीं है। अगर आप भी परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहते हैं को ध्यानपूर्वक अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की शिफ्ट क्या है?
CBSE बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा। शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि कुछ विषयों के लिए परीक्षा का समय 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा का समय दिया गया है।
कब तक होगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से होगा। लेकिन 10वीं की परीक्षा का समापन 11 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षा का समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा।
