CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में साल में दो बार शामिल होना अनिवार्य नहीं होगा और एकल अवसर के डर से होने वाले तनाव को कम करने के उद्देश्य से यह विकल्प पेश किया जा रहा है।
CBSE Board Exam 2024: अब साल में दो बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एग्जाम जरूरी नहीं
प्रधान ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डमी स्कूलों के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इस पर गंभीर चर्चा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के पास इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तरह साल में दो बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा। परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर चुन सकते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से वैकल्पिक होगा, इसे लेकर कोई बाध्यता नहीं होगी।
