CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेटशीट, जानें कब होगी परीक्षा और कब मिलेगा एडमिट कार्ड

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Exam Date 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी शुरु हो चुकी है। अगर आप भी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 देने जा रहे तो यहां डेटशीट, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड व सैंपल पेपर से जुड़ी ये जानकारी जरूर चेक कर लें।

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Exam Date 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा (CBSE 10th 12th Exam 2024) का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। यह परीक्षा लगभग 55 दिनों तक चलेगी और 10 अप्रैल से पहले समाप्त होनी की संभावना है। बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट (CBSE 10th 12th Date Sheet 2024) दिसंबर या जनवरी में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जा सकती है। इसके बाद ही परीक्षा की सटीक तारीख पता चल पाएगी

CBSE Board Exam 2024

CBSE Board Exam 2024

CBSE Board Exam Date 2024: कब मिलेगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाने की संभावना है। वहीं, जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार दिक्कत होगी वह निर्धारित तारीख तक स्कूलों से संपर्क करके ठीक करवा सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed