CBSE Board Exam 2023: खुलने जा रही एलओसी डेटा करेक्शन विंडो, 30 नवंबर से करें छात्रों की जानकारी में सुधार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:15 PM IST

CBSE Exam 2022 Correct Window: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर एलओसी डेटा करेक्शन विंडो 30 नवंबर, 2022 को खुलेगी। स्कूल कल से डेटा को लेकर बदलाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं और इनसे जुड़े विवरण को यहां पर चेक कर सकते हैं।

CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 एलओसी डेटा करेक्शन विंडो खोलेगा। करेक्शन विंडो 30 नवंबर को खुलेगी और 6 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। स्कूल केवल स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर छात्रों के डेटा में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023: खुलने जा रही एलओसी डेटा करेक्शन विंडो, 30 नवंबर से करें छात्रों की जानकारी में सुधार

कक्षा 10 के लिए गणित, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत में सुधार किया जा सकता है। परीक्षा के समय एलओसी में जमा किए गए विषय को बदलने और अन्य विषय के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed