CBSE Board 10th 12th Compartment Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर बिग (CBSE Board Compartment Admit Card)अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों के किसी विषय में कंपार्टमेंट है, वो आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Compartment Exam Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें कंपार्टमेंट का प्रवेश पत्र
बता दें बोर्ड ने रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। रेगुलर स्टूडेंट्स जिन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण किया था वो स्कूल से अपना प्रवेश पत्र कलेक्ट कर सकते हैं। वहीं प्राइवेट से हाईस्कूल व इंटर करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
