CBSE Board 10th 12th Result 2023: 20 मई से पहले सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिया संकेत

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 4, 2023, 06:00 PM IST

CBSE Board 10th 12th Result 2023 Date, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Sarkari Result 2023: इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। परीक्षा परिणाम 20 मई से पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक साइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE Board 10th 12th Result 2023 Date, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Sarkari Result 2023: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख व समय की आधिकारिक पुष्टि कर (CBSE Board Result) सकती है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया (CBSE Board 10th Result) गया है। तथा छात्रों के अंको को भी लगभग साइट पर अपलोड कर लिया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की (CBSE Board 12th Result) गई है।

CBSE Board Class 10th 12th Result 2023

CBSE Board Class 10th 12th Result 2023 Date: इस दिन सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा। ताकि कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सके। परिणाम घोषित करने के लिए समय मिलते ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्र की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर फेल माने जाएंगे। किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

End of Feed