CBSE Board 10th Result 2024: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज? जानें फेक नोटिस पर बोर्ड ने क्या कहा

CBSE Board 10th Result 2024 Date and Time: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर फेक नोटिस वायरल हो रहा है। इसपर बोर्ड की तरफ से जवाब दिया गया है।

CBSE Board 10th Result 2024 Date and Time: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि CBSE Board 10th Result 2024 आज नहीं जारी हो रहा है। रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर फेक नोटिस वायरल हो रहा है। बता दें कि एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि CBSE Board 10वीं का रिजल्ट आज यानी 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजे जारी होगा।

CBSE Board Result 2024

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 2024

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है। इस बीच फेक नोटिस के वायरल होने से छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस बीच इस नोटिस पर सीबीएसई बोर्ड का जवाब आया है। CBSE Board के सचिव हिमांशू गुप्ता का कहना है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज नहीं जारी हो रहा है। हालांकि, उन्होंने बताया कि रिजल्ट मई महीने में ही जारी हो सकता है।

End of Feed