CBSE 10th 12th Result 2024: रिजल्ट से पहले जारी हुआ 6 डिजिट कोड, बिना इसके नहीं चेक कर सकेंगे परिणाम

CBSE Board 10th 12th Result 2024, CBSE Digilocker Access Code: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए 6 डिजिट डिजिलॉकर का एक्सेस कोड साझा कर दिया है। इस कोड की मदद से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CBSE Board 10th 12th Result 2024, CBSE Digilocker Access Code: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के 39 लाख से अधिक छात्र व अभिभावक लगातार रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर (CBSE Class 10th Result) रहे हैं। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए डिजिलॉकर का एक एक्सेस कोड जारी (CBSE Digilocker Access Code) किया है। बता दें इस स्पेशल कोड के बिना आप डिजिलॉकर के जरिए रिजल्ट चेक नहीं (CBSE Class 12th Result) कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। सर्कुलर में स्पष्ट लिखा गया है कि संबंधित स्कूलों को 6 डिजिट कोड साझा किया गया है।

CBSE Board 10th 12th Result 2024, CBSE Digilocker Access Code

CBSE Board 10th 12th Result 2024: यहां देखें सीबीएसई बोर्ड डिजिलॉकर का एक्सेस कोड

इसकी मदद से छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। वहीं बीते दिनों बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचित किया था कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट डिजिलॉकर के जरिए भी नतीजे चेक कर सकेंगे।

End of Feed