CBSE का बड़ा अपडेट : 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, जानें कब मिलेंगी स्कैन कॉपियां और कब खुलेगा री-इवैल्यूएशन पोर्टल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि छात्रों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं और बाकी लंबित आवेदन भी जल्द निपटाए जाएंगे।

दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के उन लाखों छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जो अपने रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया है। CBSE द्वारा जारी ताजा आधिकारिक बयान के अनुसार, जिन छात्रों ने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियों के लिए आवेदन किया था, उन्हें तेजी से डिजिटल कॉपियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CBSE re checking application statistics

CBSE का बड़ा अपडेट

रिकॉर्ड समय में जारी हो रहीं कॉपियां। बोर्ड द्वारा 26 मई 2026 की शाम 6 बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार छात्रों की ओर से भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं>

End of Feed