CBSE Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएससी ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार, जो आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड कर उम्मीदवार संभावित स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही असंतुष्ट उम्मीदवार जारी आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 14 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
सीबीएसई आंसर की 2026 जारी (Photo- Canva)
किस दिन हुई थी सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी परीक्षा
सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को किया गया था। बता दें कि भर्ती कुल 124 पदों क लिए निकाली गई है। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रोविजनल आंसर की के बाद आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 परीक्षा की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
1. CBSE Group A, B, C आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'आंसर की' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. वहां 'CBSE Group A, B, C Tier-1 Answer Key' का लिंक दिखाई देगा।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
5. इस पेज पर उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना है।
6. ऐसा करने के बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा आंसर की आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदन शुल्क
सीबीएसई टियर 1 ग्रुप ए, बी, सी की आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार प्रति प्रश्न के आधार पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है। यानी यदि उम्मीदवार 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो उन्हें 5000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
