Haryana Roadways Sarkari Naukri 2026: हरियाणा रोडवेज में नौकरी का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Feb 12, 2026, 02:02 PM IST
Haryana Roadways Apprentice Recruitment 2026: हरियाणा रोडवेज भिवानी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2026 है। यहां आप हरियाणा रोडवेज अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Haryana Roadways Apprentice Recruitment: हरियाणा रोडवेज में नौकरी का शानदार मौका
Haryana Roadways Apprentice Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana Roadways Recruitment) खबर है। हरियाणा रोडवेज भिवानी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च 2026 है। यहां आप हरियाणा रोडवेज अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 93 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती महाप्रबंधक कार्यालय हिसार की ओर से निकाली गई है।
Haryana Roadways Apprentice Recruitment: हरियाणा रोडवेज अप्रेंटिस क्वालिफिकेशन
हरियाणा रोडवेज के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां पोस्ट वाइज अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Haryana Roadways Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Haryana Roadways Bhiwani Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Haryana Roadways Apprentice Selection Process: हरियाणा रोडवेज अप्रेंटिस सेलेक्शन प्रोसेस
वहीं हरियाणा रोडवेज के सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, आईटीआई मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Haryana Roadways Apprentice Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
