एजुकेशन

MHT CET 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ी, cetcell.mahacet.org से करें आवेदन प्रक्रिया पूरी

MHT CET 2026: एमएएच-एमएएचटी सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान MHT CET 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

MHT CET 2026 Registration Last Date

MHT CET 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ी ( Photo- Canva)

MHT CET 2026 Registration Last Date: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा एमएएच-एमएएचटी सीईटी (MHT CET 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जो उम्मीदवार MHT CET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से अभी तक नहीं कर पाएं हैं, यह उनके लिए एक और अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया डेडलाइन से पहले पूरी करें। MHT CET 2026 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org जाकर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए आपको आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएं।

क्या है MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की गई सूचना के अनुसार, MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आसान चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कब है MHT CET 2026 परीक्षा?

जानकारी के अनुसार, MHT CET 2026 की पहली परीक्षा 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी परीक्षा 10 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। MHT CET 2026 परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 5 बजे की है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है और ऑनलाइन मोड यानी कंप्यूटर आधारित होगी।

MHT CET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

1. MHT CET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार cetcell.mahacet.org पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'MHT CET 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर और वैध आईडी के माध्यम से रजिस्टर करें।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनः लॉगिन करें।

5, लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

6. आवेदन फॉर्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें।

7. अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें और पीडीएफ बनाकर भविष्य के लिए सुरक्षित करें।

परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका है। इसलिए समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article