CBSE NCERT Orientation Workshop: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के साथ कक्षा 9 की नई गणित और विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 110 शिक्षकों (58 गणित और 52 विज्ञान के शिक्षक) के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द्वारका स्थित CBSE इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाता है।
CBSE NCERT Orientation Workshop: CBSE-NCERT की वर्कशॉप
NCERT के प्रोफेसर ने संचालित किया वर्कशॉप
इस वर्कशॉप में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 110 शिक्षकों (58 गणित और 52 विज्ञान के शिक्षक) के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस वर्कशॉप को NCERT के जाने माने एक्सपर्ट्स प्रो अनूप राजपूत, प्रो. के. विजयन, डॉ. ऋषिकेश कुमार, प्रो. आर. आर. कोइरेंग, प्रो. आर. के. पराशर, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार ने संचालित किए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिन में पेंटर का काम, रात में पढ़ाई...राजस्थान के सूरज ने NEET में 99.16 पर्सेंटाइल से रचा इतिहास
नये पाठ्यक्रम और क्लासरूम पर जानकारी
उन्होंने प्रतिभागियों को नई पाठ्यपुस्तकों की सोच और क्लासरूम में उनके इस्तेमाल, क्षमता आधारित शिक्षण पद्धति (competency-based pedagogy), अनुभव-आधारित सीखने (experiential learning), असल जिंदगी में उनके इस्तेमाल, समस्या-समाधान के तरीकों और NEP 2020 व NCF-SE 2023 के अनुसार समग्र मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे, ज्यादातर लोग नहीं जानते
इस वर्कशॉप ने शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार किया ताकि वे CBSE स्कूलों में नए पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद कर सकें। अधिक जानकारी के लिए एक बार सीबीएसई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर विजिट करें।
