एजुकेशन

CBSE-NCERT की बड़ी पहल, कक्षा 9 की नई मैथ्स और साइंस की किताबों पर शिक्षकों को दी गई खास ट्रेनिंग

CBSE NCERT Orientation Workshop: आज यानी 20 जुलाई 2026 को सेंट्रील बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के साथ मिलकर एक विशेष ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें कक्षा 9वीं की नई मैथ्स और साइंस की किताबों को लेकर शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई।

Image

CBSE NCERT Orientation Workshop: CBSE-NCERT की वर्कशॉप

CBSE NCERT Orientation Workshop: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के साथ कक्षा 9 की नई गणित और विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 110 शिक्षकों (58 गणित और 52 विज्ञान के शिक्षक) के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द्वारका स्थित CBSE इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाता है।

NCERT के प्रोफेसर ने संचालित किया वर्कशॉप

इस वर्कशॉप में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के 110 शिक्षकों (58 गणित और 52 विज्ञान के शिक्षक) के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस वर्कशॉप को NCERT के जाने माने एक्सपर्ट्स प्रो अनूप राजपूत, प्रो. के. विजयन, डॉ. ऋषिकेश कुमार, प्रो. आर. आर. कोइरेंग, प्रो. आर. के. पराशर, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार ने संचालित किए।

नये पाठ्यक्रम और क्लासरूम पर जानकारी

उन्होंने प्रतिभागियों को नई पाठ्यपुस्तकों की सोच और क्लासरूम में उनके इस्तेमाल, क्षमता आधारित शिक्षण पद्धति (competency-based pedagogy), अनुभव-आधारित सीखने (experiential learning), असल जिंदगी में उनके इस्तेमाल, समस्या-समाधान के तरीकों और NEP 2020 व NCF-SE 2023 के अनुसार समग्र मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी।

इस वर्कशॉप ने शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार किया ताकि वे CBSE स्कूलों में नए पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद कर सकें। अधिक जानकारी के लिए एक बार सीबीएसई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article