CBSE 12th Supplementary Result 2025: जारी होने जा रहा सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CBSE 12th Supplementary Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CBSE 12th Supplementary Result 2025: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

CBSE 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

CBSE 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल सीबीईसी 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2 अगस्त को जारी किया गया था। वहीं, साल 2023 में 1 अगस्त को नतीजे जारी किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed