CBSE 10th Second Exam Result 2026, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10th Second Exam Result 2026: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट
बता दें सीबीएसई ने 15 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10 के मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए 24,83,479 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 24,71,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 23,16,008 छात्र पास हुए, जिससे पास होने का प्रतिशत 93.70% रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE 10th Second Exam Result 2026: इस लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
CBSE 10th Second Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE 10th Second Board Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि वेबसाइट क्रैश होती है तो छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरि एएसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE 10th Second Exam Result 2026 Vias SMS: एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- अपने मोबाइल फोन पर SMS ऐप खोलें।
- CBSE10Roll numberDate of birthschool numbercentre number टाइप करें।
- अब, इस टेक्स्ट को 7738299899 पर भेजें।
- CBSE 10वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जल्द ही आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम (Name of the student)
- डेट ऑफ बर्थ (Date of birth)
- रोल नंबर (Roll number)
- पिता का नाम (Father’s name)
- माता का नाम (Mother’s name)
- स्कूल का नाम (School name)
- विषयवार मार्क्स (Subject-wise marks obtained)
- कुल मार्क्स (Total marks obtained)
- क्वालीफाइंग स्टेटस (Qualifying status (Pass/Fail)
CBSE 10th Second Exam Result
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सेकेंड एग्जाम के रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
