CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई में सफल स्टूडेंट्स को PM मोदी ने दी बधाई, जानें फेल होने वालों से क्या कहा

CBSE 10th 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 मई को जारी कर दिया है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए उन्होंने परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन करने वाले और फेल होने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।

CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 मई को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक किया जा सकता है।

CBSE Result 2025

CBSE Result 2025

पीएम मोदी ने अपने अंदाज में दी बधाई

सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए उन्होंने परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन करने वाले और फेल होने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं को एग्जाम वॉरियर कहकर संबोधित किया है।

End of Feed