CBSE 10 Second board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं अभी भी परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थी और उनके अभिभावक लगातार नतीजों की तारीख को लेकर अपडेट तलाश रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद अब परिणाम जारी करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सवाल किए जा रहे हैं कि क्या इसी सप्ताह रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है? आइए जानते हैं -
CBSE 10 Second board Result 2026
क्या इस सप्ताह जारी हो सकते हैं परिणाम?
छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि 'क्या रिजल्ट इसी हफ्ते आने वाला है'? बोर्ड के सूत्रों की मानें तो परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की किसी निश्चित तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त अचानक नतीजों की तारीख का ऐलान कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लगभग 6 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
सीबीएसई द्वारा इस साल 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षा योजना की शुरुआत की गई थी। मुख्य परीक्षा के बाद 10वीं के वो छात्र जो फेल हुए, जिनकी कंपार्टमेंट आई थी और जिन्हें अंकों में सुधार चाहिए वह दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते थे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए बोर्ड परीक्षा में देशभर से करीब 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
नतीजे घोषित होने के बाद अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट डाउन होने की समस्या आ जाती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
इसके अलावा, छात्र अपने स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर (DigiLocker), उमंग (UMANG) और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।
